संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुड़गांव फ़िल्म

चित्र
"गारेंटी तो यहाँ किसी की नही ,न तेरी न मेरी" मैं यहाँ गुरुग्राम की नही ....गुडगाँव मूवी की बात कर रही हूँ ....मूवी जहाँ से शुरू होती है मैं भी गुडगाँव को उसी से शुरू करती हूँ अपनी बातों को .......नदी में डूबी एक कार निकलती है बेक ग्राउंड "जो पाया वो कोई पाया , जो न पाया वो गयो जान से" ......एक शहर जो अपनी नब्ज़ खो चूका है जीने की ,रिश्तों में प्रेम की और इंसानियत की ....यहाँ की दलदल में जो डूबा वो उबरा जो तैर गया वो गया जान से ......कहानी फ़्लैश बेक में चलती है और इतनी wisely चलती है की दर्शक का एक वर्ग ही लिंक हो पता है वर्तमान और भूत में ......फिल्म इतनी ज्यादा यथार्थ है की कहीं कहीं बहुत स्पष्ट है और कामर्शियल सिनेमा मतलब फुल नौटंकी ... kehri singh(पंकज त्रिपाठी) gurgaon के माने हुए बिल्डर हैं उनकी एक जमीन है gurgaon में जो उन्होंने अपनी बेटी प्रीतो (रागिनी खन्ना ) के ऑफिस के लिए रख छोड़ी है और एक दिन प्रीतो इसी जमीन के नाम पर  किडनैप हो जाती है ...फिर शुरू होता है रिश्तों और विश्वास का खून होना ....और फिल्म का अंत ,वो एक ट्विस्ट पूरी फिल्म को अचनक एक गति दे...

the trial

चित्र
#thetrialonhotstar Must watch but अच्छी स्क्रिप्ट पर प्रोडक्शन हाउस के wife जी की बुरी नज़र नही पड़नी चाहिए मतलब की अजय देवगन films के under में आयी इस सीरीज अजय देवगन की पत्नी लें उडी नतीजा kajol के होने नें बाक़ी बेहतरीन कलाकार aly khan, jisshu sengupta, शीबा चड्ढा, ऋतुराज की बढियाँ अदाकारी को ग्रहण लगा दिया Privileged child kajol,कहाँ से पति से धोखा खाई हुई पर बेहद मज़बूत औरत और माँ लगेगी.....हालंकि दर्शक बड़ी तारीफ कर रह इस सीरीज में kajol की acting की पर मेरे को तो वही kajol दिखी जो पब्लिक place में स्टार होने के बाद भी mature बेहिवियर न दिखा पाती 😏😏😏😏😏 कहानी भ्रष्टाचार में लिप्त एक जज और उसके परिवार की दिक्क़तो से शुरू होती जो आगे जा कर law फर्म के cases और उनको जीतने की जद्दोजहद तक पहुँच जाती हैं.... कोर्ट ड्रामा काफ़ी अच्छे से स्क्रिप्टड किया गया.. हर एपिसोड नया case और उसको जितने की जंग काफ़ी रोचक तरीक़े से दिखाया.... बाक़ी उस law फर्म से जुड़े लोग उनके व्यक्तिगत रिश्ते की कहानियाँ भी साथ साथ जोड़ी हैं.... Season 2 आएगा ये तो पक्का हैं क्यूंकि 3-4 किरदारों की उलझने और राज अधूरे छोड़ द...

महाकाव्य के प्रसंगो का फ़िल्म स्क्रिप्ट में एडॉप्शन का तुलनात्मक उदाहरण

चित्र
मनोज मुन्तशीर महाशय महाकाव्य का फ़िल्म स्क्रिप्ट में एडॉप्शन का उत्कृष्ट उदहारण देखना है तो 1981 में प्रदर्शित हुई श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फ़िल्म. "कलयुग " देखते...... महाभारत का मॉर्डन एरा एडॉप्शन है कलयुग....... बिजनेस टाइकून दो भाइयों कि आपसी लड़ाई को बहुत बढियाँ तरीक़े से आज के समय ढाला कि भावनाये आहत हुए बिना महाभारत बना दी..........कर्ण बने थे शशिकांत kapoor, कृष्ण अमरीश पूरी, कुंती सुषमा श्रेष्ट, द्रौपदी rekha, सुप्रिया पाठक सुभद्रा, अर्जुन अनन्त नाग, दुर्योधन बने थे विक्टर बैनर्जी और बहुत बहुत थिएटर के अनमोल कलाकार 1981 में बना थ्रीलर बेस्ड प्लॉट और महाभारत कि कथा...... पूरी फ़िल्म इतनी कसी स्क्रिप्ट के साथ कि अभी अगर tv पर आती रहती तो देखने बैठ जाती दूसरी महाकाव्य का स्क्रिप्ट एडॉप्शन है मणि रत्नम द्वारा निर्देशित 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म रावन...... इस फ़िल्म में आज के युग में रावण के दृष्टिकोण को सकारात्मक रूप से दिखाया था यानि कि ये कहें रावण को एक अपराधी होने के बाद भी एक सकारात्मक रूप में दिखाया था...... Dev ( vikram ) पुलिस में है जिसके चलते जंगलों में रहने ...

gulmohar

चित्र
पता नही आपके साथ हुआ या नही पर मेरे साथ हुआ.... ख़ासकर माँ नें इस बात का मज़ाक बहुत बनाया कि मैं अडॉप्टड हूँ अनुराग कि सगी बहन नही ज़ब कि ये बात उस छोटी सी अमृता या गुड़िया को इतना असुरक्षित कर जाती थी कि मैं गुस्से में चिल्लाने लगती.... माँ हंसती रहती पर पापा गले लगा चुप कराने लगते। ये किसी भी बच्चे के न भरने वाला घाव होता ज़ब उसे पता चलता कि वो जिन्हे माता पिता मानता वो उसके जन्मदाता नही.... ऐसे ही कुछ पारिवारिक ताने बाने बुनी फ़िल्म फ्राइडे को हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हुई... नाम " gulmohar " मैंने इसका ट्रेलर नही देखा पर इसका होली सांग शेयर किया जोकि काफ़ी हद तक दिल्ली 6 के ससुराल गेंदा फूल कि याद दिला देता........ स्टार कास्ट भी अच्छी..... शर्मीला टैगोर, मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, सिमरन, विनोद नागपाल, तलत अज़ीज़ और भी बहुत कलाकार जो नामी न पर अच्छे ❤️ फ़िल्म कि कहानी कुसुम ( शर्मीला टैगोर ) के अपनी कोठी बेचने से शुरू होती जिसका विरोध उनका बेटा अरुण  (मनोज बाजपेयी )करता.....इससे नाखुश है पर उसका स्वभाव नही किसी पर मर्ज़ी थोपना..... अरुण जानता कि वो कुसुम का दत्तक पुत्र है फिर भी बहुत अ...

गाँधी गोडसे : एक युद्ध

चित्र
गांधी गोडसे :एक युद्ध बॉलीवुड और राजनीती का चोली दामन का साथ होता जा रहे…न सिर्फ स्क्रिप्ट में बल्कि गतिविधियों में भी.. अब आप बोलेंगे वो कौन सी नई बात….. दाऊ वूड ऐसे  ही थोड़े न बोलते इसे…ये तो बहुत पुरानी बात हो रही है। बिलकुल सही….. पर पहले थोड़ा शर्म और काबिलियत बाक़ी थी पर अब ये दोनों ही लुप्त है इसलिए ये एक तरह से सत्य पर मेरे गलत प्रयोग साबित हो रहा है। बीते साल रेडिओ मिर्ची पर साल कि सबसे बेहतरीन फ़िल्म चुप का विज्ञापन सुना तो पता चला कि बॉलीवुड में कुछ अच्छा भी हो रहा है….. इसी तरह रेडिओ पर ही गाँधी गोडसे : एक युद्ध फ़िल्म का पता चला जोकि 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फ़िल्म गुपचुप प्रदर्शित हुई नहीं कह सकते पर शायद निर्माता राजकुमार संतोषी स्क्रिप्ट का विषय कितना जवल्नशील ये जानते हुए डर गए कि कहीं विवाद फ़िल्म का प्रदर्शन ही न रुकवा दे पर फिर भी राजकुमार संतोषी को एक बात पर बधाई दूंगी कि फ़िल्म पठान के साथ रिलीज कि और फ़िल्म चर्चा में भी आ गयी। बधाई संतोषी जी 🙏 राजकुमार संतोषी को हम से 1990 कि फ़िल्म घायल से जानते जबकि राजकुमार का पहला काम था फ़िल्म अर्ध सत्य म...

आज़ के कलाकार #स्वस्तिका मुख़र्जी

चित्र
#आजकेकलाकार #स्वस्तिकामुख़र्जी  आजकल reel पर एक गाना बहुत चल रहा चाहे सज रही हो या रोटी जला रही या दूकानदार को पका रही हो या पेटीकोट पर साड़ी कैसे पहने ये बता रही पर गाना वहीँ एक " कोई कैसे सजना को समझाये सजनियाँ के मन में अभी इंकार हैं जाने बलमा घोड़ी पे क्यों सवार हैं " गाना कि बुराई न कर रही गाना तो क्लासिक हैं.. मैं बस यहाँ गाना से link निकाल रही 😊 गीत हैं 2022 कि फ़िल्म " कला "का जोकि नेटफ्लिक्स ओरिजनल हैं.... Anvita dutta के निर्देशन से सज़ी ये फ़िल्म साईकोलॉजिकल thriller थी जिससे इरफ़ान खान के बेटे babil नें बॉलीवुड में कदम रखा.... साथ थे मुख्य भूमिका में तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुख़र्जी जी.... मुझे बात करनी हैं बांग्ला फिल्मो कि इस कातिल हसीना की उससे ज्यादा एक बहुत ही दमदार अदाकारा की..... नीली आँखों वाली स्वस्तिका, बंगाली फिल्मो के जानेमाने कलाकार शांतु mukhopadhya की बेटी हैं और बांग्ला सिनेमा का जाना माना नाम भी बांग्ला फिल्मो में स्वस्तिका नें 2004 में entry ली थी और बहुत जल्द 2008 में बॉलीवुड में मुंबई कटिंग फ़िल्म से entry ली पर अफ़सोस इनको ज्यादा पहचान न म...