संदेश

मार्च 30, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AWE movie

#awe ईश्वर क्या है? कैसा होता होगा उस सर्वोपरि का व्यक्तित्व ? वो कितना असाधारण होगा जो सबके दर्द को समझता होगा ? कितना शांत होगा वो सब के हल के संग? ऐसे एक व्यक्ति की कल्पना कीजिये जो कहीं भी बैठे किसी भी इंसान के दर्द को संमझ रहा सुन रहा और समस्या सबके पास और सबकी समस्या को।सुनना समझना आसान है ? न बिल्कुल नही ये सीधे सीधे मनोरोग कहलायेगा और वो मनोरोगी। खैर ऐसे ही किसी तथ्य और रहस्य जुड़ी एक अद्भुत तेलगु फ़िल्म awe की मैं बात करती । एक मित्र ने मुझे सलाह दी इसे देखने की और अहोभाग्य की मैं इस पर लिखूं तो आवश्यक था कि ये फ़िल्म देखूं और लिखूं। शुक्रिया मित्र,भारतीये सिनेमा के कोहिनूर से रूबरू करने के लिए ।फ़िल्म बहुत उम्दा सब देखें इसकी सलाह सँग मेरी बात Awe का मतलब अन्तरयुद्ध फ़िल्म का दृश्य एक संदेह से भरी स्त्री काली (काजल अग्रवाल) और उसके साथ घूम रही कई और कहानियों सँग शुरू होता है । फ़िल्म शुरू होती है पहली कहानी राधा(esha rebba) और कृष्णा(नित्या मेनन )के लेस्बियन रिलेशनशिप से जहाँ राधा बचपन में यौन शोषण से पीड़ित हो पुरुष से नफरत करते हुए एक लड़की से प्रेम कर बैठती और माता पिता को समझा उस...