संदेश

मई 8, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

orphan

चित्र
हॉलीवुड हॉरर या सस्पेंस मूवी का अपना ही एक फ्लेवर होता है ,वो फ्लेवर बॉलीवुड में कुछ ही फिल्म में मिलता है जैसे "एक थी डायन" में,.....कल रात जागने के चलते काफी दिन से देखने को सोच रही थी जिसे वो फिल्म देखी "orphan"।। ।। Jaume collet sara दवरा निर्देशित "orphan" एक एडल्ट सस्पेंस थिरलर है ।एक पति पत्नी जिनकी की दो संताने है 12 साल का बेटा  और 7 की मूक बघिर बेटी ।तीसरी संतान के जन्म के समय ही खो देते हैं जिसके चलते पत्नी अवसाद ग्रसित हो जाती है ।इसके वो एक बच्चा गोद लेना चाहते है ।अनाथ आश्रम में उन्हें 9 वर्षीय रशिया मूल की esther नाम की लड़की पसंद आती है जिसका की पूरा परिवार आग लगने से मर चुका था । Esther के आते ही घर में अचानक ही अजीब घटनाएं घटित होने लगती है साथ साथ पति पत्नी के संबंध और बिगड़ जाते हैं ।इसी बीच अनाथ आश्रम की नन जोकि esther का अतीत जानती है उनकी हत्या हो जाती है ।परिवार के साथ घट रही घटनाओं को जानने के लिये पत्नी एक मानसिक रोगियों के अस्पताल से संपर्क करती है पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है पूरा परिवार एक रहस्य के साथ बर्बाद हो चूका होताहै ...