संदेश

जुलाई 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज के कलाकार

चित्र
#JimSarbh  आजकल बात रॉकेट्री फ़िल्म की हो रही है और डब्बे में जाते जाते इस फ़िल्म ने प्रदर्शन के बाद जो झंडे गाड़े है उसके लिए तो पहले लेखक,निर्देशक और अभिनेता आर माधवन को शुभकामनाएं और बधाई  रॉकेट्री से मुझे sonyliv ott की राकेट बॉयज webseries की याद आयी .....होमी भाभा और विक्रम साराभाई के योगदानों को दिखाती ये webseries अभी भी गुमनाम है ।वजह ......दर्शक लटके झटके और एडल्ट कंटेंट में ज्यादा प्रेरणादायक नही पचा पाते .....खैर सबको क्या कहूँ मैंने भी 6 महीने पहले देख कर इस पर एक शब्द न लिखा । राकेट बॉयज की स्क्रिप्ट और सादगी के साथ साथ उसमैं मुख्य भूमिका वाले कलाकारों का योगदान भी है जिसमे सबसे पहले नाम आएगा ...होमिभाभा बने जिम sarbh का   वैसे तो जिम महाराष्ट्र में जन्मे  पारसी भारतीय है पर उनको देख के लगता को भारतीय और ब्रिटिश मूल के मातापिता के पुत्र हो जैसे  ..... जिम का जन्म और स्कूलिंग मुम्बई में ही हुई है फिर एटलांटा में हायर एजुकेशन।जिम 2000 के दशक से रंगमंच से जुड़े है ......कई सफल नाटकों के बाद जिम को बॉलीवुड में ब्रेक मिला 2016 में प्रदर्शित...