संदेश

फ़रवरी 6, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जगजीत सिंह जी

चित्र
ये लेख मैंने जगजीत सिंह जी की मृत्यु के बाद लिखा था  ।इस लेख मेरी लिखने की क्षमता को।लोगों के सामने लाया ।जैसे जगजीत जी दुबारा नही जन्म ले सकते वैसे ही मैं ऐसा कुछ दुबारा नही लिख सकती। नमन #जगजीत_सिंह_जन्मदिन_विशेष "चिट्ठी न कोई सन्देश जाने वो कौन सा देश जहाँ तुम चले गए "    दर्द की गहराइयों से उभरती आवाज़ जो आज हमेशा के लिए चुप हो गयी .......चुप हो गयी एक दर्द भरी दास्तान भी ..................शायद  ही कोई जानता होगा कि कि अपनी आवाज़ और दूसरों के दर्द से रिश्ता कायम करने वाले जगजीत सिंह का खुद दर्द से रिश्ता कितना गहरा था I जगजीत सिंह  लोगों के लिए एक मखमली आवाज़ के मालिक, एक गायक कि तरह ही थे जिनकी आवाज़ में लोग खुद के दर्द को ढूंढते थे ,पर जगजीत जी इससे परे भी एक शख्शियत थे जिसने अपने दर्द को ही नही औरों के दुःख को भी समेटा था I                             श्री गंगानगर ,राजस्थान में जन्मे जगजीत सिंह का हमसे आपसे सम्बन्ध तभी बन गया जब जगजीत सिंह मुंबई अपने भाग्य को आजमाने आये ,ये दौर था १९६५ का I...