संदेश

जून 29, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कनखजूरा

चित्र
 इस दुनिया में जीने का दो ही तरीका बचा है  या तो manipulate हो जाओ या manipulate कर लो…एक तरीके में आपको अपने दिमाग़ सोच समझ सही गलत को भूल कर बस समझौते करने होते है दूसरे तरीके में आप को अपने दिमाग़ को खुद को पहले रख सारे सही गलत समझौते भूलने होते है….. हाँ बशर्ते दोनों में ही आपकी बर्दाश्त करने क़ि हद अच्छी होनी चाहिए I सोनी liv ओरिजिनल कनखजुरा सीरीज़ क़ि कहानी कुछ इसी तरह manipulate होने या manipulate कर जाने पर आधारित है …वैसे ये भी इसराइल ड्रामा “magpie”(2019) का एडॉप्शन है…. एडॉप्शन क्या बोले मुख्य पात्रों के नैन नक्श हेयर कलर, हेयर टाइप तक कॉपी कर लिया (क्या यार भारतीय स्क्रिप्ट राइटर्स आप लोगो ने तो originality का बाप भाई एक कर रखा है ) फिर भी सीरीज अच्छी बन पड़ी….. कहानी गोवा से शुरू होती जहाँ आशु (रोशन मैथयू) 14 साल कि सज़ा काट कर अपने हर तरह से समृद्ध बड़े भाई मैक्स (मोहित रैना )के पास आता है……आशु के लिए मैक्स सब कुछ है पर मैक्स क़ि अपनी दुनिया है जहाँ वो गोवा का नमी बिल्डर है उसकी फॅमिली है जहाँ एक खूबसूरत पत्नी निशा (sarah jane) और एक बेटी है और परिवार के नाम पर दो बहु...