atrangi re
#atrangi re पहला वाक्य फ़िल्म के खत्म होत्ते ही जो जेहन में आया वो ये था "जब कुछ न बन सका तो तमाशा बना दिया" अतरंगी रे फ़िल्म के साथ वही किया जो सेवन स्टार होटल करते अछि अच्छी सामग्री के बाद बहुत मेहनत दिखा थोड़ी सी डिश प्लेट में सर्व करते जिसे खा कर एक मिडिल क्लास यही बोलता" अबे ये तो लल्लन हलवाई का समोसा है जिसमे बस उसकी गंदी लुंगी का स्वाद नहीं है ।" धनुष,अक्षय ,ए आर रहमान इरशाद कामिल को ले कर भी वो कुछ न कर सके ।सैड भैरी सैड 😒😒😒 स्क्रिप्ट स्वामी,वो सात दिन ,हम दिल दे चुके सनम वाली है जिसे नया कुछ करने के नाम पर अतरंगी बना दिया जैसे दूल्हे को नए फैशन के नाम पर जोकर की वेशभूषा दे दो । फ़िल्म बिहार की पकड़ा शादी से शुरू जिसमे रिंकू सूर्यवंशी (सारा अली खान) 24वर्ष की होते होते 21 बार घर से भाग चुकी है वो भी एक अज्ञात प्रेमी के साथ।यहां intro में रिंकू अपने सरनेम को एक्सप्लेन करते हुए टूटी फूटी इंग्लिश में बताती है कि वो राजा राम की वंशज है । इसका यहाँ क्या काम भाई?🤔🤔🤔 खैर ,21 बार भागी रिंकू की नानी (सीमा बिस्वास) अज्ञात प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए पकड़ा शादी यान...