गाँधी गोडसे : एक युद्ध
गांधी गोडसे :एक युद्ध बॉलीवुड और राजनीती का चोली दामन का साथ होता जा रहे…न सिर्फ स्क्रिप्ट में बल्कि गतिविधियों में भी.. अब आप बोलेंगे वो कौन सी नई बात….. दाऊ वूड ऐसे ही थोड़े न बोलते इसे…ये तो बहुत पुरानी बात हो रही है। बिलकुल सही….. पर पहले थोड़ा शर्म और काबिलियत बाक़ी थी पर अब ये दोनों ही लुप्त है इसलिए ये एक तरह से सत्य पर मेरे गलत प्रयोग साबित हो रहा है। बीते साल रेडिओ मिर्ची पर साल कि सबसे बेहतरीन फ़िल्म चुप का विज्ञापन सुना तो पता चला कि बॉलीवुड में कुछ अच्छा भी हो रहा है….. इसी तरह रेडिओ पर ही गाँधी गोडसे : एक युद्ध फ़िल्म का पता चला जोकि 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फ़िल्म गुपचुप प्रदर्शित हुई नहीं कह सकते पर शायद निर्माता राजकुमार संतोषी स्क्रिप्ट का विषय कितना जवल्नशील ये जानते हुए डर गए कि कहीं विवाद फ़िल्म का प्रदर्शन ही न रुकवा दे पर फिर भी राजकुमार संतोषी को एक बात पर बधाई दूंगी कि फ़िल्म पठान के साथ रिलीज कि और फ़िल्म चर्चा में भी आ गयी। बधाई संतोषी जी 🙏 राजकुमार संतोषी को हम से 1990 कि फ़िल्म घायल से जानते जबकि राजकुमार का पहला काम था फ़िल्म अर्ध सत्य म...