संदेश

जुलाई 31, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

darlings

चित्र
Darlings बंद करो बंद करो….. कृपा क़र के स्त्री के प्रति हो रही घरेलू हिंसा को डार्क कॉमेडी में दिखा कर आपराधिक हल न दिखाएँ……कृपा करें वैसे डार्लिंग्स फ़िल्म का बॉयकॉट ट्विटर पर रेड अंडरवियर के बराबर हो रहा हैँ और ये विरोध स्त्री प्रमुख स्क्रिप्ट में पुरुष पर घरेलू हिंसा को दिखाए जाने के चलते हो रहा हैँ जोकि पक्षपात पूर्ण विरोध हैँ…ज़ब फ़िल्म में माध्यतर के पहले  स्त्री पर हिंसा दिखाया तब ठीक लेकिन माध्यतर के बाद उसी पुरुष को स्त्री कुछ थप्पड़ मार देती तो वो गलत 😡😡😡 कहाँ से लाते ये ट्विटर पर ट्रेंड चलाने वाले दोहरापन? फ़िल्म कि निर्देशिका का ग्राफ काफ़ी अच्छा नहीं हैँ….2006 कि जॉन कि जिन्दा मूवी कि कहानी को मौत दी,2016 में फाॅर्स 2 को काफ़ी ब्लट  ओपनिंग दी, ऐश्वर्या और राजकुमर राव अभिनीत फन्ने खान तो आज तक अपना अस्तित्व ढूंढ़ रही हैँ…। फ़िल्म कि कहानी शुरू होती मुंबई के चाल  के जोड़े से बदरूनिशा (आलिया ) और हमजा (विजय वर्मा ) से….. दोनों प्रेम विवाह किये थे चार साल पहले…. और चार साल में दोनों के बीच कुछ बढ़ा हैँ तो मार पीट….. हमजा शराबी और एक तरह का मनोरोगी हैँ जो शयद शराब के नशे स...