irul film review
#irul
Irul मतलब डार्कनेस
फहाद की मैं बड़ी प्रशंशक हूँ ।फहाद और साई पल्लवी की athiran मैं इंग्लिश subtitle संग देखने को बेचैन हो पर अभी उपलब्ध नही इसलिए irul का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी कि फहाद और थिरलर कॉम्बिनेशन कुछ धमाल होगा लेकिन डेब्यूटेंट डायरेक्टर नसीफ यूसुफ का निर्देशन फहाद की अदाकारी को उभार कर नही ला सके।
जब आप किसी मंझे हुए कलाकार के समान्तर कोई चरित्र गढ़ते अपनी स्क्रिप्ट में तो वो कलाकर भी उतना ही मंझा हुआ होना चाहिए और यहीं निर्देशक अपनी दूसरी गलती करता ।फहाद के सामने soubin साहिर को लेकर।
फ़िल्म की कहानी सिर्फ तीन कलाकरों के बीच घूमती जो कि है फहाद ,soubin और दर्शना ।
अलेक्स एक थ्रिलर नॉवेलिस्ट है जो कि अपनी पहली नावेल irul को मार्किट ला उसके रिव्यु का इंतेज़ार कर रहा है। अपनी प्रेमिका अर्चना संग वीकेंड बिताने के लिए जाते समय अलेक्स के हादसे के चलते एक घर में फंस जाता जहां उसकी मुलाकात एक अनजान इंसान unni (फहाद ) से होती है । उन्नी से अपने नावेल irul का रिव्यु जानते हुए अलेक्स को अहसास होता हैकि उसके साथ उसकी नावेल जैसा ही कुछ घट रहा लेकिन उस घर में फंसे अर्चना उन्नी और अलेक्स के साथ उस रात का अंत अलेक्स के नावेल से भी ज्यादा दुखद होता है ।
Soubin ,फहाद के सामने दर्शकों को अपनी अदाकारी से इर्रिटेट करते खासकर के जब उनके संवाद फहाद से बहन्स वाले थे तब तो विशेष कर करके ।वो जैसे एक ही भाव वाले चेहरे संग बस चीख़ चिल्ला रहे थे ।अर्चना भी c u soon वाली छाप नही छोड़ती ऐसे में अकेले फहाद एक अजीब से व्यवहार वाले चरित्र के साथ स्क्रिप्ट को कितना बांधते ?
दूसरी बात रहस्य रोमांच से भरी क्राइम स्क्रिप्ट के नाम पर आजकल सिनेमा एक ही चीज़ परोस रहे खोदा पहाड़ निकला चूहा यानी स्क्रिप्ट को फर्स्ट हाफ में ये वो से खूब भर तो और अंत में ट्विस्ट के नाम पर कुछ भी बेतुका सा रख दो जो कि सर के ऊपर से जाए ।
मैं बार बार बोलती की जब कोई सस्पेंस स्क्रिप्ट लिखी जाए तो उसके छोटे छोटे ऐसे पॉइंट रखने चाहिए जिसे निर्देशक एक्सप्लेन करे या न करे दर्शक उसे अंत में खुद ही आपस में कनेक्ट कर अपने नाखून चबाने लगे जैसा कि andhaghaaram और अंधाधुन में था पर यहाँ तो स्क्रिप्ट में इतने सारे पॉइंट थे जो अंत में किसी स्व कनेक्ट ही न होते और नही एक्सप्लेन होते ।
ऊपर से चालक नेटफ्लिक्स ,ट्रेलर में subtitle हिंदी में भी थे पर जब फ़िल्म रिलीज किया तो subtitle सिर्फ इंग्लिश में जो कि फहाद और soubin के नावेल डिसकशन वाले दृश्य को बिल्कुल चौपट कर दिया ।
फिलहाल irul ने मेरी धांसू सस्पेंस फ़िल्म वाली खोज को अंधकार में डाल दिया बाकी फहाद के प्रशंशक जरूर देखें ।
2.5/5
टिप्पणियाँ