आजके कलाकार निकितन धीर



थंगाबली थांगबली 

कुछ याद आया 

जी रोहित शेट्टी की फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के मंगेतर थंगा बली यानी निकितन धीर ।

निकितिन धीर या निकितन धीर BR चोपड़ा कृत महाभारत के कर्ण यानी पंकज धीर के सुपुत्र है और निकितन ने अपना कैरियर जोधा अकबर में अकबर के बहनोई सैफुद्दीन के नेगटिव रोल से शुरू किया था । 6 फुट 4इंच लंबे निकितन की अदाकारी से पहले उनका शारीरिक सौष्ठव , रौबदार आवाज़ आपको प्रभवित करता है और शायद इसीलिए बॉलीवुड के किसी भी हैंडसम एक्टर से ज्यादा हैंडसम और आकर्षक देह के बाद भी निकितन को नकारात्मक भूमिका मिलती है पर शेरशाह फ़िल्म मेजर अजय जस्सी की भूमिका में निकितन काफी जंचे है। बहुत ज्यादा शारीरिक सौष्ठव पर धयान देते देते कई बार चेहरे पर एक रूखापन आ जाता जो बॉलीवुड में multitalented एक्टर की पदवी से आपको दूर कर देता है शायद यही वजह है निकितन के 99% गुणों पर हावी हो उन्हें एक खलनायक के रूप में स्थापित कर रही है पर खलनायक का भी अपना महत्व और स्थान है ।

निकितन ने जोधा अकबर से शुरू कर सफर मिशन इस्तानबुल ,ready, हाउसफुल3,फ्रीकी अली,दबंग,चेन्नई एक्सप्रेस,शेरशाह और सूर्यवंशी जैसी कई फिल्में कर ली है । उनकी अगली रिलीज़ है antim:the final truth सलमान खान प्रोडक्शन की ।

निकितन ने 2014 में tv कलाकार कृतिका सेंगर से विवाह किया है ।निकितन के शारीरिक सौष्ठव को फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस के थंगा बली के किरदार में प्रशंशा मिली जब उनके सामने किंगखान बौने लगे 😉

हमारी यही शुभकामना है कि निकितन धीर बॉलीवूड में खलनायक के रूप में सालों साल याद किये जायें ऐसी और भूमिका संग आये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा