आज के कलाकार किशोर

#kishore
#kantaramovie

#आजकेकलाकार

कांतरा.... प्रांतीय स्तर पर कन्नड़ भाषा में बनी फ़िल्म जिसने प्रदर्शन के मात्र 30 दिन के भीतर अंतर राष्ट्रीय स्तर ऐसी प्रशिद्धि पायी कि 2022 कि RRR क़ो भी पीछे छोड़ दिया..... फ़िल्म के नायक, निर्माता और लेखक ऋषभ शेट्टी कि तो सब बात कर रहे पर फ़िल्म का एक और किरदार है जो कि काबिले तारीफ है... वो है forest अफसर मुरली जिस पर्दे पर निभाया है कन्नड़, तेलगु, तमिल और मलयालम फिल्मो के चरित्र अभिनेता किशोर कुमार G या सिर्फ किशोर

यूँ तो किशोर नें कन्नड़ साहित्य में मास्टर डिग्री के बाद फैशन डिज़ाइनिंग क़ो अपना व्यवसाय बनाया पर साथ ही थिएटर से भी जुड़े रहें...... एक फ़िल्म के सेट ड्रेस का काम संभालते 2 किशोर क़ो अपनी पहली फ़िल्म कांति 2004 में मिली..... कन्नड़ भाषा कि इस फ़िल्म में किशोर के किरदार beera क़ो काफी सराहा गया और उन्हें प्रांतीय स्तर पर इस किरदार के लिए अवार्ड भी मिला... बस फिर क्या था किशोर नें अपनी काबिलियत के बल पर इस सफऱ क़ो जो अंजाम दिया कि आज कई भाषा में काम करने के बाद बॉलीवुड कि पहली फ़िल्म रेड कॉलर कर रहे।

वैसे किशोर OTT webseries के जरिये हिन्दी सीरीज से 2 साल पहले जुड़ चूके..... The family man का ऑफिसर इमरान पाशा और netflix कि she सीरीज के नायक के किरदार के रूप में।
किशोर का व्यक्तित्व कद काठी और रौबदार आवाज़ उन्हें ज्यादा तर पुलिस man, आर्मी या विलेन का रोल ही दिलाती पर जो भी हो बंदा है सीधे दिल में उतर जाने लायक

किशोर जी क़ो बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ

❤️❤️🙏 

(वराह रूपम देवय वरीयतम गीत में किशोर क़ो देखिये या she में.... )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा