churails
मैंने लिखना छोड़ ही दिया था लगभग लेकिन कुछ चीज़ें इतनी गहन उतरती की आप मजबूर हो जाते लिखने को और ये रिव्यु भी उसी मजबूर लेखिका और स्त्री ने लिखा है। पाकिस्तानी सीरियल की तारीफें मैंने पहले सी काफी सुन रखी थी ।जब बुआ आती बकरा किश्तों पर है कि वीडियो कैसेट दे जाती पर पापा को कभी ये गवरा न था कि वो पाकिस्तानी सीरियल देखें और उसी के आधार पर मेरा भी कभी मन न हुआ ।मेरी एक मित्र धूप किनारे की बहुत तारीफ करती थी बोलती थी कि अदाकार क्या होते है प्रेम कहानी क्या होती ये धूप किनारे देख कर पता चलता है । मुझे मेरी मातृभूमि के कलाकार ही इतने पासन्द की कभी न मन किया कि कुछ पाकिस्तानी देखूं।एक हफ्ता पहले जी 5 पर स्ट्रीमिंग नाउ चुड़ैलस देख ।imdb रेटिंग देखी बेस्ट थिरिलर लिखा देखा एक एपिसोड देख गयी और देख के यही मुँह से निकला वाह पाकिस्तान में कोई इतनी बेबाकी से बोल्डनेस औरतों की दुर्दशा दिखा सकता है? कहानी शुरू होती करांची के बड़े बिजनेस मैन की बीवी से जिसके पास सब कुछ है तीन बच्चे बहुत प्यार करने वाला पति और अथाह पैसा लेकिन उसे चुभता उसके अंदर का सोया हुआ वकील जो निकाह के नाम पर बच्चों के नाम पर अंदर कही...