obsession
मानसिक स्वास्थ्य के लिए चेतावनी : बिना लड़की को जाने, ऐसी विश मांगना की वो मेरे सिवा किसी से प्यार ना करे आपके जीवन के लिए हानिकारक है।
अफवाह अफवाह ये इंस्टा पर है अफवाह…obsession 2026 की सबसे उम्दा हॉरर मूवी है……पहली बात की अभी मई 2026 ख़त्म हुआ है नाकि 2026 ख़तम हो गया है कि सब बोल रहे ये इस साल कि बेस्ट हॉरर है…. अभी काफ़ी मूवीज प्रदर्शित होने के लिए तैयार है बिना उन्हें देखे ये कहना अपने मे अतिश्योक्ति है…
बीतेवर्ष इसी तरह इंस्टा ने weapon, bring her back और Together को भी बहुत उम्दा कहा था….. Weapon मे तो हंसी ही आयी horror दिखा ही नहीं…bring her back बहुत slow थी आधी ही देखि और together को ott पर देखा तो लगा कि ये ott के ली ये ही उपयुक्त थी नाकि थिएटर के लिए
Obsession के इतने चर्चे होने कि एक ही वजह नजर आ रही कि आजकल युवा जोड़ों कि कमजोरी को पकड़ लेना यानि कि प्रेम या संबंधों मे अधिकार कि भावना का उपस्थित होना….. जहाँ क्या प्रेमी क्या प्रेमिका अधिकार जताना शुरू करते वहीं से सब कुछ ख़त्म होना शुरू हो जाता है
देखा जाय तो ये मूवी एक सन्देश भी देती कि हर इंसान कि पहली पसंद आप नहीं हो सकते और कभी कभी किसी बिना इच्छा पसंद बनने कि कोशिश आप के लियेक खतरे का संकेत हो सकता है।
कहानी शुरू होती है एक म्यूजिकल स्टोरमें काम करने वाले चार दोस्तों से जहाँ बेयर, अपने साथ काम करनेवाली निक्की को छुप के पसंद करता है पर कहने से डरता है……अपने प्यार को निक्की के सामने कबूलने के समय देने के लिए एक गिफ्ट ख़रीदने जाता है और वहां से वो प्रचलित one wish willow खरीदता है……परिस्थिति वश बेयर wish willow से यह इच्छा मांगता है कि निक्की सबसे ज्यादा उससे प्यार करे….. और इस इच्छा के साथ उसे निक्की का सबसे बुरा व्यक्तित्व दिखाई देता है……. निक्की का उसके प्रति पागलपन मौत कि कहानियां लिखना शुरू कर देता है……अजब बेयर को ये पता चलता है कि मांगी गयी इच्छा का ये मायाजाल किसी कि मौत से ही ख़तम होगा तब वह सोच परे कदम उठाता है इस wish का अंत होता है।
पिछले वर्ष प्रदर्शित horror movie together कि तरह मैं इसे भी horror से ज्यादा thriller ही कहूँगी बल्कि psychological thriller क्यूंकि कहानी मे निक्की के व्यक्तिव से जुडा कुछ सच होता है जिसे कहानी मे रखने के बाद भी निर्देशक लेखक curry barker ने कही गुमा दिया।
कहानी जिस तरह से शुरू हुयी मुझे लगा कि निर्देशक intense one sided love या आजकल जो यूवाओं मे बिना सोचे समझे आकर्षण को प्यार मान लेना जैसी स्थिति पर एक strong मैसेज दे (Together movie कि तरह ) पर यहाँ तो अंत मे समझ नहीं आया कि इसमें डरवाना क्या था जो इसे हॉरर genere मे डाल दिया?
कहानी को थोड़ा और अच्छा बना सकते और कुछ दृष्यों को. समझा भी सकते थे जैसे wish willow पॉपुलर था तो क्या सब ने उसके नेगेटिव रिजल्ट देखे थे? और बेयर का wish willow के customer care पर कॉल करना वाला दृश्यसमझ से परे था……. निक्की का उसके पिता से संबंध…. ये सब महत्वपूर्ण थे और लेखक ने इन्हे स्पष्ट रूप से अंत नहीं दिया तो इनकी जरूरत क्या थी कहानी मे?
मिचेल जॉनस्टॉन, बेयर के किरदार मे अच्छे लगे खुद कि बेवकूफी से खुद के जीवन को नर्क करने वाले इंसान के डर और बेचारगी को बनाये रखते……निक्की के किरदार को inde navartte ने काफ़ी अच्छे से निभाया है पर कहीं कहीं उनके निक्की वाले व्यक्तित्व मे “smile “ movie के किरदार जैसी झलक दिखती है…बाकि किरदार बेमौत मरने आये थे और उतना काम करके ही चले गए……horror मूवीज का बैकग्राउंड स्कोर ही सबसे आवश्यक चीज होती वैसे ही इसमें भी था।
Cinematography अच्छी थी…. Horror movie जायदातर कम रौशनी मे फिलमाई जाती है वही यहाँ भी था…निक्की बदलते व्यक्तिव को सिर्फ क्लोज उप मे लेकर जैसे दिखाया वो काफ़ी अच्छा था।मुझे एक बात नहीं समझ आयी कि इसमें सेक्स सीन को लेकर फिर censorboard ने क्यों बवाल मचाया और क्या कट किया क्यूंकि ऐसे कोई बेहद आपत्तिजनक अंतरंग दृश्य तो थे नहीं कि “only for adults” कर दिया?
( एक बात समझ मे नहीं आती कि censorboard को पहली बार मे नग्नता क्यों न दिखाती….. प्रदर्शित होने के बाद जब सब नेत्र सुख ले लेते तब क्या काँट छांट करते?
अंत मे मेरी यही सलाह है कि युवा प्रेमी सोच समझ कर देखें वरना वापसी में अपने love पार्टनर को future ex पार्टनर कहें ऐसी नौबत आ सकती है और हाँ नेत्र सुख जैसा भी कुछ नहीं 😛😜😜😜तो प्रेमी युगल अपनी जिम्मेदारी पर ही बुकिंग करें।
नोट :मेरे हिसाब से इस फ़िल्म कि रेटिंग किसी भी हालत मे 5 (10में se)ज्यादा नहीं हो सकती…. बाकि तुम लोग अपना अपना देख लो😄
टिप्पणियाँ