आज के कलाकार

#आजकेकलाकार 
#AdarshGourav 

बात 2008-09 कि है.... मेरा SBI assistant clerk का पेपर था.... जाहिर है क्लियर तो न हुआ तभी यहाँ post लिख रही 🤣🤣🤣पर उसमे एक सवाल था "2008 में मान बुकर अवार्ड से सम्मनित उपन्यास the white tiger के भारतीय मूल के लेखक कौन है? Question मेरे मतलब का था क्यूंकि बात बुकर प्राइज से जुड़ी थी.... उस वक़्त तो लेखक न पता थे.... Search किया अरविन्द आदिगा मिले और फिर कहीं white tiger नॉवेल खरीदी और पढ़ डाली... तबसे इंतेज़ार था कि ये कब स्क्रिप्ट में ढलती और कौन बनता है बलराम हलवाई

फिर समय आया 2021 का लम्बा अंतराल था....नेटफ्लिक्स पर आयी white tiger और मेरी उत्सुकता का जवाब भी कि बलराम हलवाई कौन बनेगा?
बलराम हलवाई को जिया एक underrated कलाकर आदर्श गौरव ने..... अगर आप ने my name is khan देखि तो उसमे आदर्श थे.... Mom देखि उसमे आदर्श थे...... Hostel daze देखि उसमे आदर्श थे..... पर आदर्श कभी बूम करके लाइम लाइट में न आये पर आदर्श का ग्राफ हमेशा स्ट्रांग पॉइंट यानी के अच्छी फिल्मे और series से भरा रहा कि फ़िल्म क्रिटिकस के fav रहे...

आदर्श यूँ तो तेलगु मूल के है पर उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ... और आदर्श ने क्लासिकल music में बकायदा शिक्षा हांसिल कि है...... इनका एक rock band भी रहा है " oak insane "......एक स्टेज show से इनको एक्टिंग का अवसर मिला और बस आदर्श का बतौर कलाकार सफऱ शुरू होगया।

आजकल आदर्श चर्चा में है नेटफ्लिक्स ओरोजिनल मूवी " खो गए हम कहाँ " से..... इस में आदर्श अनन्या पाण्डेय और सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग आये है और काफ़ी अच्छे खुद को इन दोनो से बेहतर भी साबित किया है।

इसके अतिरिक्त आप आदर्श के अंदर बेहतरीन कलाकार को the white tiger, mom, रुख, guns and gulab, leila, cleanshaven आदि में देख सकते है।

लेकिन आदर्श को white tiger और guns and gulaab में जरूर देखें..... बात होती दक्षिण वालों में 😍

आदर्श को उसके बेहतरीन भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा