mercury

#mercury

मौन सबसे सशक्त चीख है ये फ़िल्म की स्क्रिप्ट को ही नही के ऐसी घटनाओं के दर्द को भी बयान करती जहां कितनी जिंदगियां चुप हो गयी और कोई सुनवाई नही हुई।हर घटना के पीछे एक छोटी सी मानवी भूल ही वजह होती पर सोचिए ये गलती न होती तो कितने लोग हंसते खेलते अपने जीवन में होते । कोडाइकनाल में एक थर्मोमीटर बनाने वाली एक कंपनी एक चूक की वजह से कितने कामगार अपने सामान्य जीवन से दूर हो गए फ़िल्म की स्क्रिप्ट वहीं से निकलती है और फ़िल्म का नाम भी इसी लिए मरक्यूरी रखा गया है ।

फ़िल्म अप्रैल 2018 रिलीज़ है जिसे साइलेंट फ़िल्म कह प्रमोट किया गया पर ये साइलेंट फ़िल्म नही है क्योंकि साउंड इफ़ेक्ट भरपूर है फ़िल्म में इस लिए ये एक संवाद रहित फ़िल्म है क्योंकि ये एक हॉरर मूवी है इसलिए साउंड इफ़ेक्ट बहुत जरूरी था वरना फ़िल्म बेकार होती।याद होगा आपको अमला कमल हासन अभिनीत पुष्पक एक मूक फ़िल्म थी जिसमे कोई बैकग्राउंड म्यूजिक भी नही था । भारतीय सिनेमा की पहली मूक फ़िल्म राजा हरिश्चन्द्र को मैंने देखा नही इसलिए उसका नही बोल सकती ।

पांच मूक और बघिर दोस्त एक फॉर्म हाउस पर बहुत दिन बाद मिलते है जिसमे एक जोड़ा भी होता है ।ये प्रेमी प्रेमिका के बीच का एक छोटा सा मज़ाक एक ऐसी लापरवाही बन आता जो उनकी मौत लिखने के लिए कोडाइकनाल की उसी बन्द फैक्ट्री में ला छोड़ता है।

कार्तिक सुबिराज ने इसके पहले पिज़्जा डायरेक्ट की थी वो भी अपने तरह की अलग हॉरर थी मेरी पसन्दीदा फिल्मों में से एक ।तकरीबन 6 साल के अंतराल के बाद कार्तिक मरक्यूरी की स्क्रिप्ट संग कोडाइकनाल की उस घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दिए है।

फ़िल्म कम्पलीट है बस कुछ छोटी छोटी गलतियों संग
जैसे कि शारीरिक अपंगता शरीर संग होती पर क्या किसी अंधे की आत्मा भी अंधी होगी ?

खैर फ़िल्म के लीड में प्रभु देवा है समान्तर दो फीमेल एक्ट्रेस संग और कई साउथ इंडियन एक्ट्रर भी।पूरी फिल्म साइन लैंग्वेज पर चलती इसलिए जो दर्शक पूर्ण है उन्हें ये अपूर्ण लगी क्योंकि अछि स्क्रिप्ट संग कई बोलती फिल्में भी मौन ही रह जाती क्योंकि इसमें कोई मनोरंजन नही मिलता उन्हें भले ही साहो कब फेक गैज़ेट को लाउड म्यूजिक संग देख लो बोलेंगे की awesome मूवी क्योंकि यहां दिमाग नही लगाना पड़ता है न ।

मुझे गेस्ट appearance remya nambeesan इतनी सुंदर लगी है कि एक बार फिर यकीन हो गया कि खूबसूरती तो दक्षिण भारत से ही आती है 😊😊
 इंदुजा मूक बघिर लड़की के रूप में फिट रही विशेष कर अंत में उनकी अदाकरी उभर कर आती है वो रहस्य है यहां नही लिख सकती ।

1घन्टा 42 मिनट बिना संवाद के भी आप स्क्रिप्ट से बंधे रह सकते है बाकी आप देख कर तय करें और हां हिन्दी में रिलीज के लिए बनाया गीत "मरक्यूरी से तेरा प्यार " मुझे पसंद है।

3.8/5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा