आज के कलाकार अजय अतुल
#आजकेकलाकार
वैसे बॉलीवुड रियल टैलेंट को गुमनाम करने में काफी सफल रहता है । मेरे आज के कलाकार है संगीतकार जोड़ी अजय अतुल ।
चलिये इनके बारे में बताने से पहले कुछ गीत लिखती यहां
अग्निपथ -चिकनी चमेली
जीरो-मेरे नाम तू
Pk
Brothers-सपन जहां
धड़क
लेकिन मैंने अजय अतुल को जाना मराठी फिल्म सैराट के गीतों से ।खासकर सैराट झालो जी से।यूं तो लजय अतुल 2000 से मराठी सिनेमा में एक्टिव है पर इन्हें असली पहचान मराठी फिल्म जोगवा से 2008 में मिली।और बॉलीवुड में अग्निपथ से। अजय अतुल न केवल संगीतकार है बल्कि दोनों अच्छे गायक भी।अप्सरा आली ,झिंगात आदि गीतों में अजय अतुल ने अपनी ही आवाज़ दी है।अजय अतुल का संगीत कर्णप्रिय और सादगी से भरा होता है लेकिन फिर भी बादशाह,हनी सिंह और बहुत रीमिक्स कर खुद को संगीतकार कहने वाले संगीतकर के नाम पे कलंक की भीड़ में अजय अतुल अभी चमक नही पाए उतना जितने के वो हकदार।एक बार नॉटी सैयां ,पानी पानी हो गयी जैसे फूहड़ गीत के आगे अजय अतुल के संगीतबद्ध गीत सपन जहां ,अभी मुझ में कहीं या मेरे नाम तू को सुन कर देखिए।
अजय अतुल जी को शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ