आज के कलाकार तृप्ति डिमरी
अगर आप इंस्टा reels देखते या बनाते है तो आजकल एक song trending पर है
रखूँ छुपा कर तुझको ओ लैला, मांगू ज़माने से तुझ क़ो मैं लैला
कब से मैं तेरा हूँ कब से तू मेरी लैला
गीत के बोल काफी अच्छे इम्तियाज़ अली प्रोडक्शन में बनी है ये फ़िल्म लैला मजनू
2018 कि रिलीज है....... स्क्रिप्ट लैला मजनू के इश्क कि है पर आज के समय में कश्मीर कि वादियों से लंदन तक पहुँचती...... गीत संगीत अच्छा.... नवोदित जोड़ी थी इसमें
तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी कि
28 वर्षीय तृप्ति डिमरी ने अपना कैरियर श्रेयस तालपडे दवरा निर्देशित फ़िल्म पोस्टर बॉयज 2017 में शुरू किया था..... उसके बाद इन्हे इम्तियाज़ अली कि लैला मजनू मिली........ फ़िल्म में मजनू अविनाश से ज्यादा क्रेडिट तृप्ति ले गयी......2साल के गैप के बाद तृप्ति netflix original हॉरर ड्रामा बुलबुल में दिखी...... ये फ़िल्म काफ़ी खास थी तृप्ति के लिए क्यूंकि तृप्ति इसमें main lead में थी वो भी सधे हुए क्लाकारों के साथ पौली दाम, परमब्रत और rahul बोस के साथ....... इस फ़िल्म से तृप्ति फ़िल्म क्रिटिक्स के दिमाग़ पर छा गयी और उस साल का फिल्मफेयर OTT अवार्ड for best actress ले गयी
बुलबुल फ़िल्म का जो प्लॉट है वो अपने में अलग जहाँ निर्देशक क़ो ऐसी लड़की चाहिए थी जो नाब्लिग दिखे पर अंदर से टूटी और चोट खायी हुई भी तृप्ति ने चोट खायी हुई लड़की कि भूमिका के साथ न्याय किया (तृप्ति कि छोटी सी भूमिका फ़िल्म mom में भी थी श्रीदेवी ji के साथ पर वो शायद इतनी छोटी थी कि उसका कहीं नाम न )
2 दिसम्बर क़ो तृप्ति कि netflix पर "कला " फ़िल्म आ रही 1950 (शायद ) के दशक कि एक ऐसी गायिका कि कहानी है जो गाने का आत्मविश्वास खो बैठती है और फिर शुरू होता है उस गायिका के अकेलेपन का सफऱ
इस फ़िल्म में तृप्ति के साथ है स्वर्गीय इरफ़ान खान के पुत्र बबिल खान, स्वस्तिका, स्वानंद किरकिरे, गिरिजा ओक और अमित sial
अभी तक मैंने कहीं पढ़ा नही कि तृप्ति नेपोटिस्म कि शिट है और इसके बाद भी तृप्ति ने जिस तरह से जगह बनाई है वो उनके उम्र के बाकि नवोदित कलाक़ारों के लिए अच्छा उदा हारण है
भविष्य के लिए शुभकामनायें तृप्ति
(बुलबुल पर लिखूँगी जरूर फ़िल्म मेरे दिल के करीब )
टिप्पणियाँ