nandi hills

18अगस्त को अपने जन्मस्थल प्रयागराज को इसीलिए तजा ताकि घुमककड़ी कि जा सके…अब सब बोलेंगे कि क्या वहाँ कुछ नहीं क्या…. तो होता यूँ हैँ कि घर का खाना चाहे जितना स्वास्थ्य के लिए अच्छा पर रोज़ खा खा क़र बोर हों जाते न तो बस वहीँ यहाँ समझ लो


तो जिसने जीवन 40 बसंत सिर्फ एक ही प्रान्त में बिता दिए उसके लिए कोई भी नई जगह "आओ राधा रानी " ही लगती


सौभाग्य मिला कि बिटिया नें दक्षिण भारत को शिक्षा के लिए चुना बस यहीं से जिम्मेदारी संग यात्रा आरम्भ का अवसर मिला फिर सब व्यवस्थित करते करते 43दिनों बाद बैंगलोर  के नये ठिकाने से मात्र 33km कि दुरी पर स्थित nandi hills जाने का अवसर मिला



आते जाते इस कि छवि दिखती हैँ दूर से पर इनके आस पास होने का अवसर आज मिला


भारी बारिश में कही जाने का सोचते सोचते कब ड्राइव क़र के चोटी पर पहुँच गए पता न चला……और फिर ऐसा लगा कि हम स्वर्ग में हैँ (dont worry स्वर्गवासी न हुए 🤣🤣🤣)


बैंगलोर के बाह्य छेत्र से जुडा chikkaballapur district में nandi hills आता जिसको देखने का सबसे सही समय हैँ सुबह सूर्योदय के समय या सूर्यास्त के समय इसीलिए शायद दो विपरीत दिशा व्यू point भी हैँ



अगर आप अपने वाहन से हैँ तो जाने आने का कोई खर्चा नहीं लेकिन अगर शहर से आना तो बस stand से chikkaballapur कि बस लीजिये फिर से nandi hills कि बस या ऑटो भी ले सकते

दूसरे ऑप्शन में प्राइवेट टैक्सी जो 1800 से 2200 तक लेती लेकिन nandi hills पर घूमना सुगम बना देती.।


बाइक से भी जा सकते पर ड्राइविंग थोड़ा रिस्की क्यूंकि काफ़ी मोड़ हैँ जो थोड़ा खतरनाक


ये एक तरह सेलिब्रेशन स्पॉट हैँ जोड़ो के अलावा यहाँ लोग आपको बर्थडे आदि मानते भी मिल जायेंगे


एंट्री fees हैँ जिसमे आपकी कार पार्किंग भी जुड़ती मुझे दो लोगों कि एंट्री fees कार पार्किंग के साथ 150 रूपये लगी।



चुंकि पीक पर आप बादलों से घिरे होंगे इसलिए वेशभूषा ऐसी कि जो बिना बताये होने वाली तेज़ बारिश में आपके लिए सुविधाजनक हों वो होनी चाहिए साथ ही साथ गर्म कपड़ो के संग जाये क्यूंकि ऊपर काफ़ी ठण्ड (मानसून के समय तो बहुत ही धयान से )


Best time nandi hills जाने का जनवरी,फरवरी मार्च या मानसून में।


आगे जो खूबसूरत जगह मिली और लिखने का समय तो पोस्ट होती रहेगी


🙏



टिप्पणियाँ

प्रमेश साध ने कहा…
बेहद ख़ूबसूसूरत जगह । यहां आकर तो मंत्रमुग्ध हो जाये और मेरे जैसा इंसान तो इस खूबसूरती को कैमरे में कैद करते करते न थके । बेहद खूबसूरत फोटोज डाली की जो भी देखे वो यहीं रह जाये ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा