aadai
#aadai
Aadai एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ है वस्त्र
फ़िल्म 200 वर्ष पूर्व ,दक्षिण भारत की प्रथा से शुरू जहां नंगेइ नामक स्त्री ने विद्रोह किया था स्तनों पर लगने वाले कर के लिए ।प्रथा थी कि आदिवासी स्त्रियों को (शायद) स्तनों को ढकने पर कर भुगतान करना होता था ।नंगेइ ने इसका विरोध करते हुए स्तनों को ढकना शुरू किया जिस पर राजा के सिपाही उसे गिरफ्तार करने आते और दुर्व्यहार कर उसे नग्न करते तब नंगेइ अपने स्तनों को ही हंसिये से काट देती और दर्द और अधिक रक्त स्राव की वजह से मृत्यु को प्राप्त होती लेकिन मरते मरते वो आंदोलन शुरू करती जो स्त्रियों को प्रेरित करता अपने शील और लज्जा के लिए खड़े होने जे लिए ।
साधारण शब्दों में इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट ने जिस तरह से feminism के नाम पर ली जा रही स्वतंता पर प्रहार किया है वो देखने लायक । फ़िल्म बताती की स्त्री की स्वतंत्रता शराब ,सिगरेट देर रात बाहर ,घूमना ,आपत्तिजनक कपड़े पहनने से नही नापी जाती न ही स्त्री ये सब कर स्त्री स्वतंत्र नही होती ।
कामिनी(आमला पॉल) एक बहुत उन्मुक्त विचारों वाली लड़की है जो एक चैनल के प्रैंक शो की witty vj या एंकर है।अपने जन्मदिन पर अपनी सहयोगी एंकर संग लगाई शर्त कि वो नग्न हो न्यूज़ रीडिंग करेगी उसे अपनी जिंदगी के सबसे बुरे अनुभव तक ले जा कर छोड़ती है।
एक सुबह वो खुद को एक खाली बिल्डिंग में बिल्कुल नग्न पाती है जहां उसकी मदद को कोई नही न ही वो खुद की मदद कर सकती ।24 घंटे वो त्रासदी भरे उसे जिंदगी का सबक और लज्जा शील स्वतंत्रता के सही मायने बता कर जाते ।
फ़िल्म का प्लस पॉइंट एक सोशल मैसेज और आमला पॉल का अभिनय है ।आमला ,दीपिका की कॉपी लगती है और बड़ी ही बोल्डनेस से पूर्ण नग्न वाले दृश्यों को किया (यहां ये सोच कर मत उतसाहित होइएगा कि अहा ब्लू फिल्म मिलेगी 😠😠😠😠😠)
निर्देशक रत्न कुमार ने पूर्ण नग्न आमला के शॉट बहुत अच्छे से हैंडल किया है जो बिल्कुल वल्गर नही लगे है।
अंत तक आते कैसे कामिनी को नारी देह की लज्जा की मर्यादा का अहसास होता एक कपड़े के टुकड़े से ।
जरूर देखिए।
3.5/5
टिप्पणियाँ