आज के कलाकार
#JimSarbh
आजकल बात रॉकेट्री फ़िल्म की हो रही है और डब्बे में जाते जाते इस फ़िल्म ने प्रदर्शन के बाद जो झंडे गाड़े है उसके लिए तो पहले लेखक,निर्देशक और अभिनेता आर माधवन को शुभकामनाएं और बधाई
रॉकेट्री से मुझे sonyliv ott की राकेट बॉयज webseries की याद आयी .....होमी भाभा और विक्रम साराभाई के योगदानों को दिखाती ये webseries अभी भी गुमनाम है ।वजह ......दर्शक लटके झटके और एडल्ट कंटेंट में ज्यादा प्रेरणादायक नही पचा पाते .....खैर सबको क्या कहूँ मैंने भी 6 महीने पहले देख कर इस पर एक शब्द न लिखा ।
राकेट बॉयज की स्क्रिप्ट और सादगी के साथ साथ उसमैं मुख्य भूमिका वाले कलाकारों का योगदान भी है जिसमे सबसे पहले नाम आएगा ...होमिभाभा बने जिम sarbh का
वैसे तो जिम महाराष्ट्र में जन्मे पारसी भारतीय है पर उनको देख के लगता को भारतीय और ब्रिटिश मूल के मातापिता के पुत्र हो जैसे ..... जिम का जन्म और स्कूलिंग मुम्बई में ही हुई है फिर एटलांटा में हायर एजुकेशन।जिम 2000 के दशक से रंगमंच से जुड़े है ......कई सफल नाटकों के बाद जिम को बॉलीवुड में ब्रेक मिला 2016 में प्रदर्शित नीरजा फ़िल्म से (एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बायोपिक में )
इसमें जिम ने तालिबानी आतंकी की भूमिका निभाई थी जो प्लैन हाईजैक करता है ......जिम इस भूमिका में क्रूर लगे मानसिक रोगी लगे जिसकी वजह से नीरजा मरती है ।इस फ़िल्म में जिम का अफ़गानी एक्सेंट बहुत गज़ब था ।
इसके बाद जिम को भूमिका मिली मलिक काफूर की फ़िल्म थी पद्मावत ।मालिक काफूर खिलजी का प्रिय और समलैगिक यानी गे था .....यहाँ भी उनका अफ़गानी अंदाज़ बड़ा ही मस्त निकला ।
इसके बाद तो जिम सर्भ की निकल पड़ी .....तैश ,गंगूबाई काठियावाड़ी ,राकेट बॉयज़, smoke, संजू,राब्ता ,वेडिंग गेस्ट आदि ।
आजकल आप जिम को हर मूवी के पहले या ott पर cred क्रेडिट कार्ड के ऐड में देख रहे है और जिम के पास आगे भी कई अच्छे प्रोजेक्ट है इन्क्लूडिंग साउथ इंडियन फिल्म्स
वैसे मुझे जिम का व्यक्तिव स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 के वैकना वाले एक्टर jamie campbell की तरह ....अजीब पर आकर्षक 😍
जिम को उनके कैरियर के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ