churails

#churails on zee5

मैंने लिखना छोड़ ही दिया था लगभग लेकिन कुछ चीज़ें इतनी गहन उतरती की आप मजबूर हो जाते लिखने को और ये रिव्यु भी उसी मजबूर लेखिका और स्त्री ने लिखा है।

पाकिस्तानी सीरियल की तारीफें मैंने पहले सी काफी सुन रखी थी ।जब बुआ आती बकरा किश्तों पर है कि वीडियो कैसेट दे जाती पर पापा को कभी ये गवरा न था कि वो पाकिस्तानी सीरियल देखें और उसी के आधार पर मेरा भी कभी मन न हुआ ।मेरी एक मित्र धूप किनारे की बहुत तारीफ करती थी बोलती थी कि अदाकार क्या होते है प्रेम कहानी क्या होती ये धूप किनारे देख कर पता चलता है ।

मुझे मेरी मातृभूमि के कलाकार ही इतने पासन्द की कभी न मन किया कि कुछ पाकिस्तानी देखूं।एक हफ्ता पहले जी 5 पर स्ट्रीमिंग नाउ चुड़ैलस देख ।imdb रेटिंग देखी बेस्ट थिरिलर लिखा देखा  एक एपिसोड देख गयी और देख के यही मुँह से निकला वाह पाकिस्तान में कोई इतनी बेबाकी से बोल्डनेस औरतों की दुर्दशा दिखा सकता है?

कहानी शुरू होती करांची के बड़े बिजनेस मैन की बीवी से जिसके पास सब कुछ है तीन बच्चे बहुत प्यार करने वाला पति और अथाह पैसा लेकिन उसे चुभता उसके अंदर का सोया हुआ वकील जो निकाह के नाम पर बच्चों के नाम पर अंदर कही दब गया ।अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वो पति की तरफ देखती तो सबकुछ होने की तसली मिलती।सारा जिद्दी है अपनी दोस्त बर्बाद हो चुकी इवेंट मैनेजर जुगुनू की मदद से वो एक डिज़ाइन र बुर्का शोरूम खोलती जिसकी आड़ में वो एक अवैध जासूसी एजेंसी शुरू करती जो पीड़ित महिलाओं को गैरकानूनी तरीके से न्याय दिलाती है।इसमें उसके साथ होती ज़ुबैदा जो कि टीनेजर बॉक्सिंग लवर लड़की है और इसीलिए घर से निकाल दी गयी है चौथी है batool जान जो कि पति के लिंग काटने और जलाने के अपराध के चलते 21 साल की जेल काट चुकी है (नाबालिग विवाह की पीड़ित खुद रह चुकी बैतूल अपने पति की हवस से अपनी  5 साल की बेटी को बचाने के लिए ऐसा करती है)

उनकी 10 लोगों की टीम होती जिसमे एक वेश्या, एक समलैंगिक जोड़ा ,एक किन्नर ,एक यौन शोषण का मॉडल और लड़कियां भी होती है पर churails नाम से चल रही ये जासूसी संस्था तब मुसबीत में आती जब इनकी जासूसी से सच जान एक औरत अपने शौहर का कत्ल कर उसके टांग की निहारी बना खा जाती और खुद को पुलिस के हवाले कर देती है अब जो होता वो churails केसोच से भी परे होता है औरबहुत ही दर्दनाक सच सामने आता जो औरत के हर रूप में छले जाने का सच सामने लाती।

अदाकारी में निमरा बुचा ने batool के रूप जो काम किया उफ्फ उनकी बॉडी लैंगवेज बहुत ही उम्दा । sarwat गिलानी और  yasra रिज़वी ने भी हाई प्रोफाइल वोमेन्स का किरदार बहुत अच्छा निभाया खासकर sarwat ने तीन बच्चों की महत्वकांशी माँ से एक डिटेक्टिव ग्रुप की लीडर में बदलना बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया।

कुल मिलकर आसिम अब्बासी की स्क्रिप्ट और निर्देशन एक बार खूबसूरती से मुस्लिम पकिस्तानी औरतों की दशा को हर सामाजिक स्तर पर नग्न कर दिया ।

ऊबाती वेब सीरीज को भीड़ में ये एक अच्छी प्रस्तुति है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

thereader

लुटेरा

कनखजूरा