trance
"हमसब कुछ भावनाओं संग रहते और हम लोगो को इन्ही भावनाओं के लिए ड्रग देंगे "
"ड्रग?
"यस ड्रग ......धर्म .....धार्मिक उन्माद"
इंसान को बांटने की जो अचूक भावना है या यूं कहें कि इंसान को कमजोर करने की धर्म ....उसे अपने फायदे के लिए व्यवसाय बना ईश्वर का नाम दे दिया है इसी पर करार प्रहार है trance
Trance..... शाब्दिक अर्थ एक मनोदशा जहां आपको अपने आस पास की अपनी कोई खबर नही होती ।इसी नाम के साथ है अनवर रशीद की मलयाली फ़िल्म trance जोकि feb 2020 में प्रदर्शित हुई है।
आश्चर्य एक ज***** विषय और फ़िल्म गुमनाम ?
IMdb की रेटिंग भी पावरफुल 7.3 तब भी ये फ़िल्म underrated है ।सबसे दुखद फहाद fassali की अदाकारी के बाद भी ये गुमनाम है ।
कहानी कन्याकुमारी के viju की है जो एक मोटिवेशनल सपीकर है एक बहुत साधरण जीवन और व्यक्तिव के साथ। अपने अतीत से भागता हुआ ,अपने मानसिक रोगी भाई की परवरिश करता हुआ खुद ही को रोज़ मोटिवेट करता असफल मोटिवेशनल सपीकर ।अपने भाई की आत्महत्या के बाद viju खुद ही अवसाद में चला जाता है ।ऐसे में परिस्थितियां उसे दो बड़े व्यवसायी से मिलाती जो viju की मोटिवेशनल क्वालिटी को एक व्यवसाय में बदलते जिसे कहते धार्मिक गुरु | तकनीकी छल कपट और बहरूपियों के सहयोग से viju ,जोशुआ धर्म का संदेशवाहक बन जाता जो लोगो को ठीक करने का और उनके कष्ट हरने का नाटक करता है। जोशुआ की बढ़ती प्रशिधि और संपदा कुछ मीडिया के लोगो को इस छल कपट का राज खोलने के लिए प्रेरित करती और यहीं viju बने जोशुआ और उसके आका के बीच सही गलत का युद्ध शुरू हो जाता जोकि एक अमानवीय मानसिक यातना का रूप ले लेता है ।
अंत जोशुआ को फिर से viju तक ले जाता पर बहुत ही कटु सच के साथ।
अनवर रशीद का साहस ये है कि एक बोल्ड विषय को इतनी बेबाकी से स्क्रिप्ट में लिया और सबकुछ एक दम सच सच दिखाया बिना किसी और के कंधे पर बंदूक रखे । फ़िल्म की जान था male लीड रोल का दो रूप
एक साधारण अंदर से खोखला मोटिवेशनल स्पीकर viju जो ढंग से अपनी बात नही रख पाता तो दूसरी ओर बदलाव के बाद का जोशुआ जो ईश्वर का अक्स बन लोगो को उस पर भी विश्वास करवा देता जोकी सच नही होता और फहाद इस परिवर्तन को बहुत खूबसूरती से निभाये है ।
फ़िल्म को देखने की दो बड़ी वजह देती
एक सशक्त विषय
दूसरा फहाद fassali की अदाकारी
(मलयाली और तेलगु सिनेमा बहुत कुछ अच्छा परोस रहे जिसे बॉलीवुड कॉपी भी कर रहा पर trance फ़िल्म की स्क्रिप्ट को कोई भी बॉलीवुड डायरेक्टर हाथ भी नही लगाएगा इतने बढियां विषय के बाद भी )
टिप्पणियाँ