unbelievable
#unbelievable
#truestory
#realcrime
#miniseries
#thriller
"बलात्कार ,बलात्कार होता है ....दिशा,देश बदल जाने पर भी बलात्कार से जुड़ी संकीर्ण सोच नही बदलती है"
ऐसा ही कुछ दर्शाता है real crime based 2019 प्रदर्शित अमेरिकन मिनी सीरीज "unbelievable"
ये दरसअल 2008 से 2011 के बीच वाशिंगटन में हुए युवा लड़कियों से रेप सीरियल क्राइम पर आधारित है जिसकी स्क्रिप्ट बेस्ड है मिलर और आर्मस्ट्रांग के आर्टिकल पर जिसे पुलतीज़र पुरस्कार भी मिला था।
सीरीज शुरू होती है marie एडलर नाम की 17 वर्षीय अनाथ लड़की से जो एक रात अपने घर में ही रेप का शिकार होती है ।पुलिस marie के दोहरे व्यवहार और अपनी लापरवाही के चलते इस केस को एक फेक केस संमझ बन्द कर देती है जिसका परिणाम ये आता है कि अनाथ marie का जीवन अपने अतीत के चलते नरक था अब इस फेक रेप विक्टिम के दाग के साथ पूरी तरह से नरक हो जाता है । marie तो लगभग न्याय की उम्मीद खो चुकी थी लेकिन दो अलग अलग फीमेल detective ग्रेस और karen के हाथ ऐसे ही रेप केस आने के बाद सभी कड़ियाँ जुड़ना शुरू होती है और अपराधी पकड़ा जाता है ।
शुरुवात में आपको लगेगा की आप कोई ott सीरीज नही डॉक्यूमेंट्री देख रहे है क्योंकि स्क्रिप्ट ott के लटके झटके से प्रभवित हुए बिना एक रियल क्राइम थ्रिलर की तरह चलती है लेकिन एपिसोड में ग्रेस (टोनी collete) और karen(merritt wever) की entery के साथ ही रोचक हो जाती है ।
सीरीज बाकी अमरीकन ड्रामा की तरह सेक्स और रोमांस से बिल्कुल दूर है पर क्योंकि ये रेप से जुड़ी क्राइम सीरीज है और वो भी एक शातिर अपराधी जोकि रेप के बाद पीड़ित को बिना मारे कैसे सारे सबूत मिटाते है से जुड़ा तो रेप की भयावहता सीरीज को न्यूडिटी,वायलेंस और स्ट्रांग लैंग्वेज में डाल देती पर सीरीज की रोचकता नही प्रभवित होती है।
IMdb में सीरीज की रेटिंग 8.4 है और ये रेटिंग बिल्कुल न्याय पूर्ण है ।
टिप्पणियाँ